Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 सितम्बर। मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने तीन अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा परविका जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता में अनाया सिसोदिया, ऋषिका चौधरी, तान्या सारस्वत और जानवी पिप्पल ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समूह की प्रस्तुति को निर्णायकों द्वारा सराहा गया और टीम ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया।

इसी क्रम में लघु नाटिका प्रतियोगिता में सुहानी सिंह, वृन्दा शर्मा, विदुषी रानावत और दिव्यांश कुमार जादौन ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों विधाओं में प्रथम स्थान मिलने के बाद बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के सभी प्रतिभागियों ने प्रदेश स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। अब बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के चयनित प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों की मंडल स्तर पर सफलता के बाद अब सभी की निगाहें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page