Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 सितम्बर। क्षेत्र के पटाखास गांव के निकट ट्यूबवेल से पानी की पाइप और केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पटाखास निवासी शंकरलाल शर्मा, अनिल, बबलू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 28 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे भगतुआ निवासी एक युवक ट्यूबवेल से पाइप और केबल काटकर चोरी कर रहा था। इसी दौरान संजय शर्मा, अनिल उपाध्याय और रिंकू शर्मा ने उसे मौके पर पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गए युवक के पास से एक ब्लेड भी बरामद हुआ, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। शंकरलाल ने बताया कि इससे पहले भी गांव के अनिल उपाध्याय, रिंकू शर्मा और भगवती प्रसाद के ट्यूबवेलों से पाइप एवं केबल चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और ट्यूबवेलों से हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page