Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 सितम्बर। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। पिता ने नवीन नामक युवक समेत तीन लोगों पर पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा दबाव बनाकर शादी कराने की आशंका जताई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 23 सितंबर की रात करीब आठ बजे खेत की ओर गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी आसपास एवं संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता के अनुसार खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि नवीन नामक युवक उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। उन्होंने नवीन के साथ उसके पिता रामबाबू एवं मदन मोहन की भी मामले में संलिप्तता की आशंका जताई है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी पुत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page