हाथरस 28 सितम्बर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव देवी नगर में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह एवं पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित किट वितरित की गईं। पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने लाभार्थियों को योजना का लाभ उठाकर अधिक से अधिक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने और स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने विभागीय योजनाओं एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अचार, मुरब्बा, शरबत, फलों का जूस एवं अन्य खाद्य पदार्थों के संरक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण अपने स्तर पर व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने तथा समूह बनाकर कार्य करने के लिए प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर मिलने वाले लाभों के साथ सरकार द्वारा दिए जाने वाले 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी भी दी। विष्णु पचौरी ने जिले में संचालित पीएमएफएमई योजना एवं उद्योग नीति-2023 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मशीनरी आदि पर 35 प्रतिशत तक अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम का संचालन राजकीय फल संरक्षण केंद्र की प्रभारी योगेश्वरी ने किया, जबकि आयोजन में संजय चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 10 घायल
September 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : ट्यूबवेल से पाइप और केबल
September 28, 2026
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की
September 28, 2026
पुरदिलनगर में गूंजा वंदे मातरम्, सामूहिक गायन
September 28, 2026
मुरसान : 20 वर्षीय युवती लापता, युवक
September 28, 2026
मुरसान : 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर
September 28, 2026
घर में घुसकर युवती पर हमले के
September 28, 2026
घर में घुसकर गाली-गलौज और वाहनों में
September 28, 2026
Weather
Hathras
10:08 pm,
Sep 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






