Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 सितम्बर। भारतीय सेना के हवलदार ओमवीर भरंगर ने 6,889 मीटर ऊंची माउंट खांगचेंगयाओ चोटी पर तिरंगा फहराकर हाथरस जिले का मान बढ़ाया है। ओमवीर सादाबाद तहसील के बिलारा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने यह सफलता भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान के दौरान हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सादाबाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माउंट खांगचेंगयाओ की चढ़ाई बहुत मुश्किल थी। पर्वतारोहियों को बर्फीले और मुश्किल रास्तों, कड़ाके की ठंड, तेज हवाओं और अत्यधिक ऊंचाई की कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद, हवलदार ओमवीर ने अपने साथियों के साथ अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। बिलारा जैसे ग्रामीण इलाके से निकलकर सेना में हवलदार बनना और फिर यह उपलब्धि हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणा है। ग्रामीणों का कहना है कि ओमवीर ने हिम्मत नहीं हारी और अपने जज्बे तथा अनुशासन के दम पर यह लक्ष्य हासिल किया। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page