Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत संविलियन विद्यालय बिसावर प्रथम में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ रखा गया। इसमें विद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। बच्चों ने अपनी कृतियों के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। किसी पोस्टर में आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाई दी तो किसी में शिक्षा, स्वच्छता, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और विकास की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों से उनकी बनाई गई कृतियों के बारे में चर्चा की गई। बच्चों ने अपने-अपने पोस्टर के विषय, उसमें दर्शाए गए विचारों और विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए इसी तरह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योगेश कुमार, मयंक, साहिल, कुमारी उमायरा और कुमारी मानवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य प्रतिभागी बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page