Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने चीतावर रोड पर चेकिंग एवं गश्त के दौरान दो कथित बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी अहरोही, थाना सासनी तथा विकास कुशवाह पुत्र भगवान सिंह निवासी महमूदपुर बरसे, थाना सासनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बरामद मोटरसाइकिलों को अलीगढ़ से चोरी करने की बात स्वीकार की और बताया कि वे इन्हें बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरामद मोटरसाइकिलों में एक स्प्लेंडर प्रो तथा दूसरी हीरो स्प्लेंडर शामिल है। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना चंदपा में मुकदमा संख्या 211/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page