हाथरस 26 सितम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के आदेश पर 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गांधी जयंती के अवसर पर जनपद हाथरस के माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में 26 सितंबर को सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस में अपर जनपद न्यायाधीश प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रशान्त कुमार एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आशुतोष गौतम ने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के संबंध में विस्तृत कानूनी जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा कानूनी संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा विधि छात्राएं गरिमा वशिष्ठ एवं स्नेहलता तथा पराविधिक स्वयंसेवक साहब सिंह एवं रामकुमार शर्मा ने भी छात्राओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता देवी, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में जागरूक रहते हुए उचित कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ : उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी पीडीए सरकार
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ : फायरिंग व गले में गमछा
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ : श्रवण गंगा सेवा समिति के
September 26, 2026
सादाबाद : जवाब देने में हिमांशु ने
September 26, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में मौत, मुकदमा दर्ज,
September 26, 2026
सादाबाद : कोर्ट के आदेश पर 14
September 26, 2026
सादाबाद : स्वाभिमान यात्रा में शामिल हुए
September 26, 2026
Weather
Hathras
9:07 pm,
Sep 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








