Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल में ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ संगीतमय एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं भाजपा हाथरस महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित संदीप शर्मा एवं युवा समाजसेवी रविकांत वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसे अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक पंडित विशाल दुबे ने ‘ऐसो चटक मटक सो ठाकुर’ भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भजन गायिका ईशा गुप्ता ने ‘कान्हा तेरे कारे कारे नैन’ और भजन गायिका प्राची दीक्षित ने ‘एक राधा और एक मीरा’ भजन की सुरीली प्रस्तुति दी। प्राची दीक्षित की प्रस्तुति पर सम्मानित अतिथियों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। इसके उपरांत भजन गायक राघव ने दाऊ बाबा के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। ईशा वर्मा एवं उनके ग्रुप ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं भूमिका गुप्ता ने भी अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।

पंडित रामावतार शर्मा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक पंडित रामावतार शर्मा की प्रस्तुति रही। उनके मंच पर पहुंचते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने ‘मोहे एक जरूरी काम, दाऊजी कहा मिलेंगे’ तथा ‘बम बोले, बम बोले बम’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु अपने स्थान पर ही झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मथुरा से पधारे मंडलेश्वर रामकृष्णानंद महाराज जी एवं राम जी महाराज, कथावाचक भी मंच पर मौजूद रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं जलेसर से आए बाल कलाकार आयुष्य सैनी ने श्री जगन्नाथ जी का स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन माही वी. कुमार ने किया। कार्यक्रम संयोजक योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले ने सभी अतिथियों का माला, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहसंयोजक वकील वार्ष्णेय, स्वागत अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सूर्य प्रकाश, रवि वर्मा, हर्ष वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वर्मा, तरुण पंकज, गिर्राज फोटोग्राफर, रवि वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, कृष्ण भारद्वाज, एडवोकेट प्रदीप शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, दिव्यांशु अग्रवाल, कृष्ण सारस्वत, राखी शर्मा, प्रियांशी वार्ष्णेय, डिंपल गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, कुश वार्ष्णेय, मिलन कुशवाह, विपिन बागड़ी, बंटी भैया, जय सौरभ, कुशल वार्ष्णेय, रामस्वरूप वार्ष्णेय, नीरज अग्रवाल, चंदन वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page