Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 26 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में डिप्लोमा (मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम के 32 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विश्व प्रसिद्ध कंपनी क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने कड़े चयन चरणों के बाद विश्वविद्यालय के इन होनहार छात्रों का चयन किया है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डा. लव मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय परिसर में आकर प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन किया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखने के लिए लिखित परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किया गया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 32 छात्रों को अंतिम रूप से चयन पत्र दिया गया। प्लेसमेंट अधिकारी डा. विपिन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के शीर्ष नेतृत्व ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का यह चयन उनकी कड़ी मेहनत और विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही व्यावहारिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारे छात्र उद्योग जगत में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से संस्थान का नाम रोशन करेंगे। कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने कहा कि डिप्लोमा स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन होना विश्वविद्यालय की मजबूत अकादमिक और तकनीकी व्यवस्था को दर्शाता है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को ढालना बेहद जरूरी है। हमारे छात्रों ने अपनी क्षमता और ज्ञान के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर प्रो. राजेश उपाध्याय, डा. श्वेता भारद्वाज, संजय कुलश्रेष्ठ, उमर जकी, गौरव सिंह आदि ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page