Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 26 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय में दस दिनों तक चली अध्यात्म, भक्ति और तपस्या की पावन धारा दसलक्षण पर्व के साथ अत्यंत भावुक और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुई। पर्व के अंतिम दिन परिसर में क्षमावाणी पर्व गरिमामय ढंग से मनाया गया। दस दिनों तक विद्यार्थियों ने दशलक्षण धर्म के गूढ़ रहस्यों पर गहन स्वाध्याय किया। प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिमय रहा। कई विद्यार्थियों ने कठोर साधना का परिचय देते हुए निर्जल उपवास रखे। कार्यक्रम का निर्देशन मयंक जैन द्वारा किया गया। क्षमावाणी पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों ने हाथ जोड़कर और शीश झुकाकर एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए हृदय से क्षमा याचना की। उत्तम क्षमा के जयकारों के साथ विद्यार्थियों ने मन से वैर-भाव मिटाकर जियो और जीने दो तथा सार्वभौमिक मैत्री का पावन संदेश दिया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक व वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दशलक्षण एवं क्षमावाणी पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page