Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 25 सितम्बर । राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में आज यूपीआराइज 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना और उनके नए विचारों को बिजनेस मॉडल एवं स्टार्टअप में बदलने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में करीब 800 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण के लिए चयनित 13 टीमों ने विशेषज्ञ जज उज्ज्वल कुमार और आरुषिका स्वामी के सामने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। प्रतिभागी टीमों ने अपने प्रस्तावों की उपयोगिता, कार्ययोजना और समस्या के समाधान से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। मूल्यांकन के दौरान नवीनता, व्यवहारिकता और समस्या समाधान की क्षमता सहित विभिन्न बिंदुओं को आधार बनाया गया। प्रतियोगिता में गौरव कुमार बंसल और प्राची यादव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं अनमोल सिंह, अजय कुमार और कन्हैया कुमार की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रदेश मंत्री और मिडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं की रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेन्द्र सिंह और कार्यक्रम समन्वयक गगन प्रताप सिंह समेत शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अकराबाद के ब्लॉक प्रमुख ठाकुर राहुल सिंह और लोधा प्रधान शीलू ठाकुर ने भी मौजूद रहे । कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम समन्वयक गगन प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page