Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को भैरो मंदिर के पीछे सर्विस रोड, चौकी क्षेत्र मैंडू से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कार्तिक पटेल पुत्र राजवीर पटेल निवासी टाउनशिप आजमपुर, थाना रिफाइनरी, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना हाथरस जंक्शन पर मु0अ0सं0 293/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मथुरा जनपद में पूर्व में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सदर बाजार मथुरा में वर्ष 2023 के दो मुकदमे तथा थाना सदर मथुरा में वर्ष 2025 का एक मुकदमा शामिल है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page