Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज मेले में गुरुवार रात आयोजित बॉलीवुड डांस नाइट शुक्रवार सुबह तक चली। मुख्य मेला पंडाल में ऊर्जा डांस ग्रुप के कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद ऊर्जा डांस ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना से प्रस्तुतियों की शुरुआत की और एक के बाद एक फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत किए। कलाकारों के नृत्य और संगीत की धुन पर मेला पंडाल में देर रात तक मनोरंजन का माहौल बना रहा। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने भी अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। डांस और कॉमेडी से सजी इस शाम का मेले में आए लोगों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, शशिकांत गौतम, नन्दू और अतुल आंधीवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया गया। श्री दाऊजी महाराज मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page