Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाखनू गांव में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे चार नाबालिग गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूब गए थे। इनमें से तीन को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि लाखनू गांव निवासी 17 वर्षीय विकास दीक्षित पानी में डूब गया और उसका पता नहीं चल सका। विकास दीक्षित धर्मेंद्र दीक्षित का पुत्र तथा कक्षा 12 का छात्र बताया गया है। बताया गया कि वह ग्रामीणों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर पर पहुंचा था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में फिसलकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर थाना हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। खबर लिखे जाने तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नहर के पास जुट गए और छात्र की तलाश में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page