Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 25 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के फॉरेंसिक साइंस विभाग और जयपुर स्थित आन फॉरेंसिक सॉल्यूशन एलएलपी के बीच शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।  एमओयू का उद्देश्य फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकों एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण से जोड़ना है। समझौते के तहत विद्यार्थियों के लिए फॉरेंसिक साइंस, डिजिटल फॉरेंसिक और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में हैंड्स-ऑन कार्यशालाएं, इंटर्नशिप, प्रमाणन कार्यक्रम, अतिथि व्याख्यान, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, लघु परियोजनाएं, अनुसंधान मार्गदर्शन एवं करियर विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार कमांडर मनोज के. और  संस्था की निदेशक आयुषी गौतम ने समझौते पर हस्ताक्षर किये ।  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने इस शैक्षणिक पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों को कक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने में मदद करता है। कुलसचिव ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षता, अनुसंधान क्षमता और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों को फॉरेंसिक क्षेत्र में नवीन तकनीकों एवं वास्तविक कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में प्रो. मनीषा शर्मा, प्रो. आर.के. शर्मा, डॉ. सोनी सिंह एवं सहायक अध्यापक आयुषी शर्मा सहित विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page