Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 25 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘रेजिन आर्ट’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया । इस पांच दिवसीय कार्यशाला में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की अध्यक्ष प्रो. हेमलता अग्रवाल उपस्थित रहीं। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पी. के. दशोरा ने आधुनिक परिवेश में कला के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केमिकल्स और आधुनिक तकनीकों के सही प्रयोग से कलाकृतियों को एक नया आयाम दिया जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि जब एक कलाकार अपने भावों की सत्यता के साथ कार्य करता है, तो उसकी कला अधिक आकर्षक बनती है और नए-नए स्वरोजगार के अवसर भी पैदा करती है। विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम रानी ने कार्यशाला के उद्देश्य और वर्तमान समय में रेजिन आर्ट की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान BFA के छात्र सुजीत ने बृज संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच का कुशल संचालन याशिका द्वारा किया गया। कार्यशाला के आयोजन में संयोजिका डॉ. मंजू के साथ एमएफए (MFA) की छात्राओं—वैभवी, सृष्टि, खुशी और लुभांशी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक विलास पालके , उदय सिंह कुशवाहा, अजय सिंह राठौर सहित अन्य शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page