Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। मंडलायुक्त, अलीगढ़ मंडल द्वारा निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से जनपद में विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। संयुक्त विकास आयुक्त, अलीगढ़ मंडल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय तथा तहसील दिवस सदर की व्यवस्थाओं एवं कार्यवाही का जायजा लिया जाएगा। इसी क्रम में गजु ग्राम से देवीनगर बाईपास तक चार लेन पैकेज एवं अलीगढ़ परियोजना का भी निरीक्षण किया जाएगा, जिसकी प्रशासनिक जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की है। इसके अतिरिक्त हाथरस सीवरेज स्कीम (आईएंडडी एसटीपी वर्क) का भी निरीक्षण कर परियोजना की स्थिति एवं कार्य प्रगति का जायजा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page