हाथरस 24 सितम्बर। देवछठ दाऊजी महाराज मेले के अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा आयोजित भव्य कवि सम्मेलन गुरुवार को जाट शिविर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा रहे। कार्यक्रम का संयोजन रामकिशन सिंह, ब्लॉक प्रमुख सैपऊ द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध हास्य कवि प्रताप फौजदार, पद्म सिंह ‘अलवेला’, निभा चौधरी, अवनी चौधरी एवं हीरेंद्र सिंह ने अपनी-अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। कवियों की हास्य एवं व्यंग्यपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और देर रात तक कार्यक्रम में समां बांधे रखा। जाट समाज के लोगों ने कवियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। कवि सम्मेलन मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक भी रहा। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और समाज के उत्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा की कार्यकारिणी से रामकुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष; कप्तान सिंह ठैनुआ, महामंत्री; राजू चौधरी, कोषाध्यक्ष तथा प्रमेंद्र गावर, मुख्य संरक्षक सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजपाल सिंह दिसवार ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों में डॉ. एस.के. राजू, इंजीनियर रामकन्हैया, अनुज चौधरी, राहुल किराने वाले, राधेश्याम गावर, सुशील वर्मा (पूर्व प्रबंधक), प्रहलाद सिंह सहित समाज की विभिन्न विभूतियां एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने देवछठ मेले में साहित्य, हास्य और सामाजिक चेतना का रंग भरते हुए उपस्थित लोगों को यादगार शाम का अनुभव कराया।











