हाथरस 25 सितम्बर। सेठ फूलचंद बागला डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग की प्रभारी प्रोफेसर सुनंदा महाजन के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पूर्णा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी कौशिक (हिंदी) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खुशी कौशिक (बीएड) एवं प्रियंका कुशवाहा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ. बृजेश कुशवाहा एवं डॉ. प्रेमकिशोर शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टरों का विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं संदेश के आधार पर मूल्यांकन किया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर एम.पी. सिंह, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. हरिओम सारस्वत सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। प्रतियोगिता में खुशी कौशिक, प्रियंका, एकता, योगेश कुमार सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विभाग की ओर से प्रतिभागियों एवं सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : छह पहिया वाहन छोटे ट्रैक्टर
September 25, 2026
सादाबाद : बंदरों के हमले में मासूम
September 25, 2026
सादाबाद : प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने
September 25, 2026
सादाबाद : लौकी तोड़ते समय युवक को
September 25, 2026
सादाबाद : जीतू गौतम बने ब्राह्मण सभा
September 25, 2026
सासनी और हसायन ब्लॉक परिसर में लगेंगे
September 25, 2026
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के
September 25, 2026
Weather
Hathras
10:02 pm,
Sep 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










