हाथरस 24 सितम्बर। स्थानीय मोहल्ला श्रीनगर, पीपल चौक के पास कश्यप समाज द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना और आरती के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी। गणपति विसर्जन के दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति भजनों में लीन रहे और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से परिवार एवं समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को लेकर अलीगढ़ रोड स्थित नहर पहुंचे, जहां हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन समारोह में श्रीमती अलका कश्यप, सरला कश्यप, बबिता कश्यप, ममता कश्यप, ईशा कश्यप, गरिमा कश्यप, राजकुमारी, बुलबुल कश्यप, सरिता, सविता, देव कश्यप, कान्हा, राजू, बल्लो, उमेश कश्यप, रौनक कश्यप, नवीन कश्यप, अनिल कश्यप, हेमंत शर्मा और रानी सहित दर्जनों श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेते
September 24, 2026
सादाबाद : प्रतियोगिताओं के बेहतर प्रतिभागी हुए
September 24, 2026
सादाबाद : सीएचसी में खड़ी निष्प्रयोज्य एंबुलेस
September 24, 2026
चेकिंग के दौरान युवक से कथित मारपीट
September 24, 2026
11 साल पुराने लूट और दुष्कर्म के
September 24, 2026
पर्युषण पर्व का कल होगा समापन, जैन
September 24, 2026
भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता से
September 24, 2026
Weather
Hathras
9:14 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










