Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 23 सितम्बर। मथुरा-बरेली मार्ग के नए हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे गंगा स्नान कर राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना पर हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसे में घायल चेतराम पुत्र लक्ष्मण निवासी हिंडोल, करौली राजस्थान ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ सोरों जी में गंगा स्नान करने के बाद नई हाईवे से मथुरा होते हुए हिंडोल लौट रहे थे। इगलास क्षेत्र के गांव जवार के निकट टोल के पास उनकी कार अचानक ट्रक से टकरा गई। हादसे में रामराज पुत्र रामपाल, हेमराज पुत्र चेतराम, अमित पुत्र हरिचरन, कोमल पत्नी रूपेश, राधिका पुत्री हेमराज और चेतराम पुत्र लक्ष्मण निवासी हिंडोल, करौली राजस्थान घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार रामराज की हालत गंभीर बताई गई है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page