Hamara Hathras

Latest News

सासनी 22 सितम्बर। “खेलेगा युवा, बढ़ेगा भारत” और “माटी की खुशबू, खेल का जुनून” के संदेश के साथ सासनी तहसील क्षेत्र के ग्राम दरकौली में पारंपरिक खेल गोल कबड्डी का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आगामी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 3 बजे से बांके बिहारी मंदिर प्रांगण में ‘विशाल द्वितीय गोल कबड्डी टूर्नामेंट’ का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। गोल कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के पारंपरिक खेलों के आयोजन से युवाओं को खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच मिलता है। आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page