Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 सितम्बर। सरस्वती महाविद्यालय में राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में रम्पुटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. ओमवीर सिंह, उपाध्यक्ष (आरक्षित) डॉ. देव प्रकाश, संयुक्त सचिव (महिला) डॉ. शशि कुमारी एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री आलोक कुमार का सम्मान किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि उनके समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को उचित स्तर पर उठाने के साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया जाएगा, ताकि समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने रम्पुटा के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं सार्थक कार्यकाल की मंगलकामना की। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि शिक्षक संघ विश्वविद्यालय के शिक्षकों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाते हुए उनके हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित, डॉ. अतीत श्रीवास्तव, डॉ. स्वतेंद्र सिंह, डॉ. गायत्री कुमारी, श्री आनंद चक्रवर्ती, डॉ. राकेश बाबू, श्री गोपेश सिंह ठाकुर, श्री राजकुमार, डॉ. फौजिया सिद्दीकी सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page