सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गाँव रायपुर में ताला लगाकर अलीगढ़ मेडिकल कालेज में गए एक परिवार के घर का ताला तोडकर रात में अज्ञात चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी पीडित के छोटे पुत्र के घर पहुंचने पर चोरी हो जाने की घटना के बारे में जानकारी दी।पीडित महिला ने परिवार के सदस्यो के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को जानकारी दी है।पीडित महिला रिहाना पत्नी यामीन निवासी गाँव रायपुर थाना हसायन ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि हम सभी परिवार के सदस्य घर का ताला लगाकर सोमवार को अलीगढ़ मेडिकल कालेज गए हुए थे। घर पर मेरा एक छोटा बेटा रह गया था।वह अपने चाचा के यहाँ सोया था।जब सुबह छोटा बेटा घर पर गया।तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा हुआ था।जिसकी सूचना मेरे बेटे ने फोन कर हमको दी,तो हम तुरंत अलीगढ़ से घर आए।तो देखा कि घर से एक जोड़ी सोने के कुंडल,एक जोड़ी तोड़िया चांदी की,एलइडी टीवी,गैस सिलेंडर चूल्हा सहित अन्य घरेलू सामान गायब था।और बताया कि हमारे गांव का ही एक युवक चोर है वही चोरी करता है।तो हमने उसका नाम लिखते हुए पुलिस को बताया।तो पुलिस ने अज्ञात में लिखवा कर तहरीर ली गई है और उक्त युवक कोतवाली में बैठा हुआ है।उक्त मामले की पीडित महिला ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि हसायन कोतवाली क्षेत्र में दर्जनों छोटी बड़ी चोरी हो चुकी है।चोरियों में लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आज तक किसी भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी।चोरियों के मामले में पुलिस खुलासा करने में निष्क्रिय दिखाई दे रही है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि घटना की जानकारी कर छानबीन की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सरस्वती महाविद्यालय में रम्पुटा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों
September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में बजेगा हाथरस का डंका,
September 22, 2026
अलीगढ़ से मुरादाबाद तक का सफर अब
September 22, 2026
सादाबाद के लाल ने CRPF में सहायक
September 22, 2026
सादाबाद : विरोध में लेखपालों ने जमा
September 22, 2026
सादाबाद : वन विभाग की टीम ने
September 22, 2026
हसायन : घर का ताला तोडकर अज्ञात
September 22, 2026
Weather
Hathras
9:29 pm,
Sep 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










