सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में घूरे पर भैस उतारने को लेकर दो पक्षो में जमकर गाली गलौज मारपीट हो गई।घटना के संबंध में पीडित पक्ष ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।रवी कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी हैथा रघुनाथपुर थाना हसायन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिंनाक दस सितंबर को समय करीब सात बजे शाम में अपने घर खेतो की तरफ जा रहा था।जब में अपने घूरे के पास पहुंचा,तो गांव के ही विजय पुत्र महेन्द्र,महेन्द्र पुत्र नथाराम तथा रेशमपाल पुत्र नथाराम अपनी भैंस मेरे घूरे पर उतार रहे थे।तो मेंने उनसे केवल इतना ही कहा कि भाई पहले पूछ तो लिया कि भैस को घूरे से अलग कर लिया करो।जिस पर उपरोक्त नामजदों ने मेरे साथ गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे।इसी दौरान उपरोक्तो की तीनो पत्नियां मौके पर आ गई और सभी लोगो ने एक राय होकर लाठी डन्डो से मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी।किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर की तरफ भागा।लेकिन उपरोक्त सभी लोगो ने मेरा पीछा किया तथा मेरे घर में घुसकर पुनः मारपीट की।उपरोक्त नामजदों के द्वारा मारपीट के दौरान उपरोक्त लोगो के द्वारा सन्नो पत्नी नत्थीलाल के साथ भी मारपीट की गई।जिससे उनके हाथ में गम्भीर चोट आई है।उपरोक्त घटना में मेरे सिर में चोट लगी है उगली फैक्चर हुआ तथा शरीर के विभन्न स्थानो पर गुम चोटे आई है।उपरोक्त नामजदों के द्वारा गन्दी गन्दी गालिया दी गई तथा जाते समय जान से मारने क धमकीदी है।उक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।उक्त मामले में पहले विपक्षी आरोपी के द्वारा वादी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।