Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के अलावा दो पुलिस चौकी क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुए वाद विवाद को लेकर पुलिस ने तेरह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शांति भंग के तहत कार्रवाई कर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए भेजा गया।जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भैंकुरी में भू प्रकरण के विवाद के दौरान पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज मारपीट हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनो पक्ष से पांच ग्रामीण लोगों को हिरासत में लाकर कोतवाली पुलिस के सुपर्द कर दिया।पार्टी प्रथम से यशपाल पुत्र मलखान सिंह उम्र तैतीस वर्ष, मनीष पुत्र कन्हैयालाल उम्र इक्कतीस वर्ष,बबलू पुत्र मलखान उम्र इक्कतीस वर्ष निवासी गण भैकुरी व द्वितीय पक्ष से रोहित पत्र स्व: देवेन्द्र सिह उम्र तेइस वर्ष,अशूल पुत्र रूकुम पाल सिह उम्र अठारह वर्ष को गिरफ्तार किया है।गांव कौंडरा में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच वाद विवाद उत्पन्न हो गया।पुलिस ने कौंडरा से प्रथम पक्ष से भीम सैन पुत्र सुखराम उम्र वामन वर्ष,बाबूलाल पुत्र भीम सैन उम्र उन्नीस वर्ष निवासी कोडरा द्वितीय पक्ष से रामवीर पुत्र भरत सिह उम्र तीस वर्ष,सुल्तान पुत्र भरत सिह उम्र च्वअन वर्ष,दीनेश पुत्र भरत सिह उम्र छत्तीस वर्ष निवासी कोडरा को गिरफ्तार किया।बच्चो के बीच झगडा होने के दौरान सलेमपुर चौकी इंचार्ज मनु यादव ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए श्याम सिह पुत्र भोला राम निवासी इनायतपुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।ग्राम पंचायत श्रीनगर के माजरा गांव गढी वीरबल में खेत में कीटनाशक दवा के छिडकाव को लेकर दो पक्ष के बीच गाली-गलौज कहासुनी होने पर डायल एक सौ बारह पुलिस को दी गई जानकारी पर पुलिस ने  दोनो पक्ष के एक एक युवक को हिरासत में लाकर कोतवाली पुलिस के सुपर्द कर दिया।कोतवाली पुलिस ने डायल एक सौ बारह पुलिस के द्वारा लाए गए   प्रथम पक्ष से हरिओम पुत्र गोपाल निवासी गढी वीरवल उम्र चौबीस वर्ष द्वितीय पक्ष से संजू पुत्र वीरेन्द्र सिह निवासी गढी वीरवल उम्र पच्चीस वर्ष के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत शांति भंग की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page