हाथरस (मुरसान) 21 सितम्बर। क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित टिमरली रेलवे फाटक के पास आज सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मुरसान पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गांव चोकड़ा निवासी वीरमति (50) पत्नी रामवीर सिंह रविवार रात अचानक घर से निकल गई थीं। परिवार के लोगों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। आज सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि मुरसान रेलवे स्टेशन और टिमरली रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान वीरमति के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने पर वीरमति के पति रामवीर सिंह, बेटे अजीत समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को वीरमति के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह परेशान थीं और रात में घर से निकल गई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
September 21, 2026
सासनी : घर में घुसकर भैंस चोरी, ग्रामीणों के शोर पर दो छोड़कर भागे चोर
September 21, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स का हुआ
September 22, 2026
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 21, 2026
सासनी : घर में घुसकर भैंस चोरी,
September 21, 2026
सासनी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान,
September 21, 2026
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 21, 2026
मुरसान : सड़क हादसे में घायल वृद्ध
September 21, 2026
मुरसान : रेलवे ट्रैक पर मिला महिला
September 21, 2026
Weather
Hathras
12:11 am,
Sep 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










