Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में सोमवार को सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से पहुंचे महामंडलेश्वर और संत-महात्माओं ने सहभागिता की। महामंडलेश्वरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरे पंडाल में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण नजर आया। सर्वधर्म सम्मेलन में प्राचीन आश्रम हरिद्वार से महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, पंचायती अखाड़ा से अनंत श्री महामंडलेश्वर स्वामी देव स्वरूप परमानंद सरस्वती जी महाराज, पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज तथा हरिगढ़ से महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी जी महाराज सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक पंडित गणेश चंद्र आचार्य और सह संयोजक आचार्य मनोज द्विवेदी ने संत-महात्माओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार सर्वधर्म सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। मेले के पंडाल में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page