Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 सितम्बर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद लाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला हादसा मुरसान मार्ग पर प्रगतिपुरम मोड़ के पास हुआ। यहां बीजलपुर निवासी विकास की बाइक में टक्कर लगने से वह घायल हो गए। दूसरा हादसा मथुरा मार्ग पर हुआ, जहां कूड़ा डालने जा रही मंस्या निवासी विमलेश को स्कूटी सवार बालिका ने टक्कर मार दी। हादसे में विमलेश घायल हो गईं। तीसरा हादसा सलेमपुर मार्ग पर हुआ, जहां बोलेरो की टक्कर से बलजीतगढ़ी निवासी सौरव घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौथा हादसा हाथरस मार्ग पर अग्रवाल कोल्ड के सामने हुआ, जहां बाइक फिसलने से बिनौवा नगर निवासी यश घायल हो गए। पांचवां हादसा आगरा हाईवे पर गीगला के पास हुआ, जिसमें संध्या घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page