Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 सितम्बर। डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ अध्यक्ष अवनीश सागर के पिता विष्णु कुमार मिस्त्री का आगरा के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। इससे कस्बा, समाज में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। स्थानीय चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। यहां के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कस्बे में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। बैंक में कार्यरत उनके ज्येष्ठ पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में अंबेडकर नवयुवक संघ पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्ध जन, कस्बे के तमाम लोग शामिल हुए। उनके अचानक चले जाने से परिजन, शुभचिंतक बेहद आहत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page