सादाबाद 20 सितम्बर। क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहला हादसा सादाबाद-सलेमपुर मार्ग पर हुआ। बलजीत घड़ी निवासी सौरव पिता मनोज कुमार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई एक बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सौरव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। परिजन घायल सौरव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज करने के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा सड़क हादसा सादाबाद-हाथरस मार्ग पर अग्रवाल कोल्ड स्टोर के सामने हुआ। बिनोवा नगर निवासी यश पिता लाखन सिंह बाइक से जा रहा था। अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर फिसल गया और घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे संभाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया श्री जाहरवीर बाबा का डोला
September 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया
September 20, 2026
सासनी में व्यापारियों ने किया भाजपा नेता
September 20, 2026
दरियापुर पुल के पास युवक से मारपीट,
September 20, 2026
81 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय युवक
September 20, 2026
सादाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच
September 20, 2026
शराब के नशे में युवकों ने युवक
September 20, 2026
एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदला,
September 20, 2026
Weather
Hathras
3:35 am,
Sep 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






