Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 सितम्बर। कस्बे में श्री अग्रवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी बनाई गई है। यह कार्यकारिणी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 15 दिवसीय महोत्सव और अग्रकुल प्रवर्तक श्री महाराजा अग्रसेन जी महाराज के तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों के लिए गठित की गई है। इस कार्यकारिणी में प्रहलाद जिंदल को अध्यक्ष बनाया गया है। सोनू गोयल और योगेश गोयल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। निखिल गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रजत सिंघल उर्फ भूरा उपाध्यक्ष बने हैं। रविवार को शशांक बंसल को महामंत्री, जीतू गोयल को कोषाध्यक्ष और रजत सिंघल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अमित अग्रवाल, अंकुश गोयल और मोहित गर्ग मंत्री पद पर रहेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज के लोगों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्हें आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीराम के 15 दिवसीय महोत्सव में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। महाराजा अग्रसेन जी महाराज के तीन दिवसीय कार्यक्रम में विशाल शोभायात्रा मुख्य आकर्षण होगी। इस शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां शामिल की जाएंगी। युवाओं को आयोजन की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए मिलकर काम करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page