Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 20 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली और सेवारत शिक्षकों के लिए लागू किए गए टीईटी के विरोध में आगामी 25 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेश स्तरीय रैली प्रस्तावित है। रैली को सफल बनाने के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच हाथरस के पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी तथा सक्रिय सदस्यों की भौतिक बैठक लोक निर्माण विभाग हाथरस में आयोजित की गई। बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया और पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर आयोजित होने वाली इस रैली में जनपद हाथरस की ऐतिहासिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में अधिक से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेमचंद चंदेल, जिला संरक्षक रौदास कुमार, जिला सह संयोजक केके सिंह एवं अनुपम सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, जिला संयोजिका महिला प्रकोष्ठ अनीता भारती, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की माधुरी गौतम, जिला संरक्षक मंत्री महिला प्रकोष्ठ कुमुद शर्मा, एसबीटीसी के महामंत्री संजय सेंगर, टीएससीटी के जिला संयोजक डॉ. गोपाल, माध्यमिक एकजुट के महामंत्री पवन कुमार शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग संघ हाथरस के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह, जिला मंत्री श्याम प्रिय सागर, नागेंद्र पाल सिंह, मुनेश पाल, पवन सेंगर, राधा, दालचंद, शिवानी, शिव कुमार, मोहित दुबे, गौरव कुमार, नलिनी दुबे, दीपिका मधुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page