Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 सितम्बर । मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को मरीजों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में दवाएं बांटनी पड़ीं। बिजली गुल होने के कारण दवा वितरण कक्ष में अंधेरा छाया रहा, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी हुई। स्वास्थ्यकर्मियों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों के पर्चे और दवाओं को पढ़ा। पर्याप्त रोशनी न होने से दवाओं के नाम और पर्चे पढ़ने में दिक्कत हुई। ऐसे में कर्मचारियों को सही दवाएं देने के लिए मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र जैसे जरूरी जगह पर दवा वितरण के समय बिजली गुल होना चिंता की बात है। इससे मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर सीधा असर पड़ता है। इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि केंद्र के इनवर्टर में खराबी आ गई थी। इसी वजह से कुछ समय के लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा। उन्होंने बताया कि इनवर्टर की खराबी को ठीक करने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page