Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 सितम्बर । थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। गांव के ही एक युवक पर शराब के नशे में बच्चे से मारपीट और कुकर्म करने का आरोप है। बच्चे के परिवार ने मुरसान कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान भेजा है। बच्चे के दादा ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उनके बेटे और बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके दो नाती हैं। बड़ा नाती उनके साथ रहता है, जबकि छोटा नाती अपनी बुआ के घर रहता है। शुक्रवार शाम उनका 14 साल का नाती गांव के पास अपने माता-पिता की समाधि पर गया था। आरोप है कि वहां से लौटते समय गांव के एक युवक ने उसे गलत नीयत से पकड़ा और कुकर्म किया। बच्चे ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना के बाद परिवार ने मुरसान कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल जांच कराया। आरोपी गांव से फरार हो गया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और मेडिकल जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page