Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 सितम्बर । मुरसान क्षेत्र के एक गांव के प्रधान प्रशासक की वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर लोगों में नाराजगी है। ऑडियो को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शिकायत कर पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर ब्राह्मण जाति को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की बात सामने आ रही है। ऑडियो में वह एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए कह रहा है कि संबंधित परिवार उसकी लड़के के संबंध में कोई बात नहीं करेगा और न ही कुछ बोलेगा। बातचीत के दौरान वह अपने और अपने परिवार के प्रभाव का हवाला देते हुए खुद को काफी दबंग बताता सुनाई दे रहा है। ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है कि वह परिवार उसे जानता है । इसके साथ ही वह खुद को बड़ा गुंडा बताते हुए यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि गुंडे उसकी शरण में रहते हैं। ऑडियो में जाति को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक पद से जुड़े व्यक्ति द्वारा किसी जाति या समाज को लेकर इस तरह की अभद्र टिप्पणी किया जाना गंभीर मामला है। शिकायतकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अधिकारियों से ऑडियो की सत्यता की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। को सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि वायरल ऑडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page