सादाबाद (सहपऊ) 19 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुतहरा निवासी एक व्यक्ति ने छह नामजद एवं तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट करने, दुकान का शीशा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गुतहरा निवासी सुबोध कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही सौरभ, सचिन, मित्थू, साहिल खान, सचिन बघेल और राजा उससे पुरानी रंजिश मानते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को उक्त सभी लोग अपने साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उसके पास पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब सुबोध ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी दुकान का शीशा भी तोड़ दिया गया। घटना में सुबोध को चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री दाऊजी मेले में आज जुटेंगी मीडिया
September 19, 2026
सादाबाद : चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा
September 19, 2026
रविवार को भी खुले रहेंगे विद्युत विभाग
September 19, 2026
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सिकंदराराऊ का
September 19, 2026
‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली,
September 19, 2026
गैस एजेंसी संचालिका से तमंचे के बल
September 19, 2026
बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम से अभद्रता
September 19, 2026
Weather
Hathras
11:01 pm,
Sep 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








