
हाथरस 19 सितम्बर। लक्खी मेला स्थित श्री दाऊजी महाराज परिसर में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित अग्रवाल शिविर का भव्य उद्घाटन एवं वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह गुरुवार, 17 सितंबर की शाम 7 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ अग्रजनों, समाजसेवियों, युवा एवं महिला संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री दाऊजी महाराज एवं महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता आर.एस. पिगमेंट के श्री निधीश अग्रवाल रहे, जबकि प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री अनुभव अग्रवाल तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री गौरव आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में आर.के. ज्वेलर्स के श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री विनोद मित्तल (रंग वाले) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का अग्रवाल सभा की ओर से सम्मान किया गया तथा उन्हें मंचासीन कराया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के महामंत्री श्री मनोज अग्रवाल किराने वाले, कोषाध्यक्ष श्री संजय टालीवाल, मंत्री श्री गौरव अग्रवाल एवं संयुक्त मंत्री श्री मुकेश जालान का भी सम्मान कर मंच पर स्थान दिया गया। अग्रवाल सभा के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप पोद्दार का भी सम्मान किया गया। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण एवं भावपूर्ण आयोजन समाज के वरिष्ठ अग्रजनों का सम्मान रहा। अग्रवाल समाज के लिए लंबे समय से सामाजिक, व्यापारिक एवं सामुदायिक क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए करीब 21 वरिष्ठ अग्रजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अशोक अग्रवाल चौधरी साहब, सत्यनारायण गर्ग दुर्गा गारमेंट्स, रमेश चंद्र जी आरसी गारमेंट्स, रघुनंदन अग्रवाल मां बुक एजेंसी, महेश चंद्र जी टेंट वाले, मदन गोपाल जी हाथी वाली जीन, विशन स्वरूप जी कोल्ड ड्रिंक वाले, अशोक कुमार जी देवसान फार्मा, किशन गोपाल जी, रमेश चंद्र जी प्लास्टिक वाले, सत्यप्रकाश जी मेडिकल वाले, कन्हैया लाल जी, ब्रजकिशोर जी, मोहनलाल जी जनरल स्टोर, बाल गोविंद जी सिलेंडर वाले, मुरारी लाल जी कनोडिया, गिरीश चंद्र अग्रवाल आटे वाले एवं हरी बाबू चक्की वाले सहित अन्य वरिष्ठ अग्रजन शामिल रहे। सभी वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान एवं समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह के दौरान कार्यक्रम में पधारे समाजसेवी श्री दुर्गेश वार्ष्णेय का भी पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही अग्रवाल युवा मेडिकल स्टोर के अध्यक्ष श्री बृजेश गोयल, अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री कार्तिकेय गर्ग एवं अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती इला जैन का भी सम्मान किया गया और उन्हें मंच पर स्थान दिया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शिविर के उद्घाटन एवं आयोजन में श्री दिलीप पोद्दार एडवोकेट, श्री कपिल अग्रवाल दाल वाले, श्री मनोज राय वाले, श्री राकेश बंसल हींग वाले, श्री विनोद मित्तल, श्री शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, श्री ऋषि बंसल, श्री प्रदीप बंसल, श्री सुरेश अग्रवाल बरतन वाले, श्री मनीष अग्रवाल पीपा, श्री नवनीत गर्ग, श्री संजय गर्ग, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री विजय कृष्ण गर्ग (पूच्चू बाबू), श्री सुभाष जी साड़ी वाले, जो सूरत से प्रतिवर्ष इस आयोजन में शामिल होने आते हैं, श्री अनूप जैन, श्री आनंद गोयल, श्री दीपेश शर्राफ, श्री देवेंद्र गोयल, श्री गोविंद शरण अग्रवाल, श्री रॉबिन लोहिया, श्री पंकज अग्रवाल, श्री कार्तिकेय, श्री शरद, श्री शशांक, श्री अनिकेत, श्री बृजेश गोयल, श्री गौरव तायल सहित अनेक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर संयोजक श्री गौरव अग्रवाल (बोबी) के नेतृत्व में सहसंयोजक श्री अमित अग्रवाल, श्री आयुष अग्रवाल, श्री मुकुंद सेकसरिया एवं श्री अंशुल लोहिया ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्री कपिल अग्रवाल दाल वालों द्वारा किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठजनों के सम्मान, अतिथियों के स्वागत एवं समाजबंधुओं की सहभागिता ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग, वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देखने को मिला। अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित यह समारोह न केवल वरिष्ठ अग्रजनों के सम्मान का अवसर बना, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के अनुभव, योगदान और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का भी माध्यम बना।









