
हाथरस 19 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में 947, भाषण प्रतियोगिता में 502 तथा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 659 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 2108 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रमों में कुल 770 अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 442 विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आयोजकों के अनुसार इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, सामान्य ज्ञान तथा देश के विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।









