सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 सितम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर से जुड़े नगला अडू समेत कई गांवों में करीब साढे तेइस घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।गुरुवार सत्रह सितंबर को दोपहर करीब एक बजे मौसम परिवर्तन होने के दौरान आंधी आने से तैतीस हजार के.वी. की विद्युत लाइन में ब्रेक डाउन होने से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने के बाद शुक्रवार अठारह सितंबर को दोपहर करीब साढे बारह बजे तक चालू नहीं हो सकी।ग्रामीण उपभोक्ताओं के अनुसार सत्रह सितंबर दिन गुरूवार को दोपहर बाद आंधी-बारिश आने से पहले ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी।इसके बाद देर रात और पूरी रात बिजली नहीं आई।शुक्रवार दोपहर साढे बारह बजे तक भी आपूर्ति बहाल न होने से घरों के साथ-साथ अन्य विद्युत आधारित कार्य भी प्रभावित रहे।विद्युत आपूर्ति नही आने के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जब विद्युत उपखंड स्तर पर तैनात कार्यरत सहायक अभियंता एई बतौर एस.डी.ओ.से विद्युत विभाग के सीयूजी मोबाइल फोन नंबर पर जानकारी मांगी तो एसडीओ की एक उपभोक्ता से फोन पर ही विद्युत आपूर्ति के आने के बारे में जनकारी करन पर तीखी नोकझोंक हो गई।तेइस घंटे से लगातार कई घंटे बिजली गुल रहने पर नगला अडू निवासी अर्जुन सिंह ने सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ के मोबाइल फोन पर संपर्क कर आपूर्ति बंद रहने का कारण पूछा।उपभोक्ता अर्जुन सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि एसडीओ ने बताया कि लाइन पर काम चल रहा है।जब तेइस घंटे से काम चलने को लेकर सवाल किया गया तो बातचीत के दौरान एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “चल रहा है तो चल रहा है,काम कर रहे हैं ना… रात में ग्यारह बजे कौन काम करेगा।” इसके बाद उन्होंने लिखित रूप से पत्र देने की बात कहते हुए कहा कि पत्र देने पर पूरी जानकारी दी जाएगी।इस संबंध में विद्युत उपखंड सलेमपुर के उपखंड विद्युत अधिकारी ने भी लाइन बंद रहने की पुष्टि की।सहायक अभियंता/एसडीओ ओमप्रकाश वेदी से जानकारी किए जाने पर उन्होंने बताया कि आंधी आने के दौरान पेड टूटकर लाइन पर गिरने के कारण विद्युत लाइन में ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बंद रहने और उस पर काम चलने की पुष्टि की।लगातार करीब तेइस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा था।तो विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को समय रहते स्पष्ट सूचना दी जानी चाहिए थी।ताकि लोग आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
19 सितंबर को हाथरस के इन इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
September 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के
September 18, 2026
चंदन का तिलक और पीले चावल देकर
September 18, 2026
19 सितंबर को हाथरस के इन इलाकों
September 18, 2026
हाथरस के केंद्रीय विद्यालय के बाहर नियमों
September 18, 2026
UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष
September 18, 2026
शिक्षामित्र सम्मेलन के निमंत्रण पर बेसिक शिक्षा
September 18, 2026
श्री दाऊजी मेले में श्री वार्ष्णेय नवयुवक
September 18, 2026
Weather
Hathras
9:25 pm,
Sep 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










