Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 18 सितम्बर। शुक्रवार तड़के कोतवाली पुलिस ने खोंडा-रसगवां मार्ग पर गांव नगला बंजारा के पास अवैध खनन की मिट्टी ले जाते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर तीनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोंडा-रसगवां क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने नगला बंजारा भाग, खोंडा के पास घेराबंदी की। इस दौरान मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया गया, जबकि उनके चालक पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। एसडीएम ऋतु सिहोरी के निर्देश पर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जिला खनन अधिकारी को भी दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page