Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 सितम्बर। रेलवे पुल पर आलू से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि ट्रैक्टर सलेमपुर क्षेत्र के शेखपुरा गांव से आलू लेकर सादाबाद की गौशाला की ओर जा रहा था। रेलवे पुल पर पहुंचते ही ब्रेक चिपकने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद रामपुर की ओर जाने वाले मार्ग और रेलवे पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ट्रैक्टर पलटने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालकों को गलियों के रास्ते मथुरा-बरेली हाईवे की ओर से अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। हादसे के समय ट्रैक्टर के सामने कोई दूसरा वाहन नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page