हाथरस 17 सितम्बर। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर संटीकरा मोड़ के पास बुधवार रात एक ट्रक अचानक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ। ट्रक में खली लदी थी और वह शमसाबाद, आगरा से डिबाई की ओर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या UP81 HT 1747 को अलीगढ़ के कल्याणपुर अतरौली निवासी हरिकेश चला रहे थे। बुधवार रात करीब 11 बजे ट्रक संटीकरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक के पांच टायर फट गए और वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल चालक हरिकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदपा से बिसाना के बीच नेशनल हाईवे का यह हिस्सा हादसों की वजह बन रहा है। लोगों के मुताबिक मोड़ पर अचानक पशुओं के आ जाने और सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में अब मिलेगी मैक्स हॉस्पिटल की
September 17, 2026
पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में
September 17, 2026
लाइब्रेरी जा रहे नाबालिग छात्र को रोककर
September 17, 2026
क्लिंकर में गिट्टी मिलाकर कंपनी को नुकसान
September 17, 2026
श्री दाऊजी महाराज के 115वें महोत्सव में
September 17, 2026
सिकन्दराराऊ : नगला विजन कट बंद होने
September 17, 2026
सासनी : ट्रेन से गिरकर 40 वर्षीय
September 17, 2026
Weather
Hathras
11:04 pm,
Sep 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







