Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 सितम्बर। बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष राजकपूर के द्वारा 17 सितंबर को जनपद में संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। जिला कमेटी में विष्णु शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, जे.पी. सागर को जिला कार्यकारिणी सदस्य, उमेश चौधरी को जिला सचिव तथा रिंकू कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में विधानसभा 78 सुरक्षित, हाथरस के विधानसभा प्रभारी पद पर रामदास तथा दूसरे विधानसभा प्रभारी के रूप में अहमद हुसैन कुरैशी को नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है। बसपा नेतृत्व की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के विचारों और मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page