सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 सितम्बर। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी वातावरण में दिन के गर्म होने व रात के सर्द होने के कारण वर्तमान में कस्बा व देहात क्षेत्र में मौसमी बीमारियों एवं संक्रामक रोगों का दौर चल रहा है।मौसमी बीमारियो के चक्र के दौर में कस्बा व देहात क्षेत्र के विभिन्न गांव व कस्बों में कथित रूप से अप्रशिक्षित झोलाछाप स्तर के चिकित्सकों का अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य करने का मकडजाल लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।कस्बा के कई स्थानों पर बिना निर्धारित योग्यता,बिना पंजीकरण और आवश्यक मानकों के कथित रूप से क्लीनिक,अस्पताल,नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी लैब संचालित किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं।ऐसे प्रतिष्ठानों में मरीजों के उपचार और जांच के नाम पर उनके स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही किए जाने की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और आर्थिक मजबूरी के चलते स्थानीय स्तर पर संचालित इन कथित चिकित्सकीय केंद्रों का सहारा लेते हैं।आरोप है कि कुछ संचालक अप्रशिक्षित होने के बाद स्वयं को डिग्री डिप्लोमा धारक चिकित्सक एवं पैथोलॉजी लैब टैक्नीशियन स्तर परीक्षण अधिकारी बताकर मरीजों का गलत तरीके से उपचार कर रहे हैं।जबकि अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सकों के पास उपचार करने के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता अथवा वैध पंजीकरण भी नहीं है।कई जगह तो सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर मामलों तक में मरीजों को दवाएं एवं इंजेक्शन दिए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर बिना निर्धारित मानकों के पैथोलॉजी लैब संचालित किए जाने के भी आरोप हैं।सवाल यह है कि क्या इन केंद्रों पर मरीजों की जांच के लिए आवश्यक प्रशिक्षित स्टाफ,उपकरण, साफ-सफाई और निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है? यदि जांच रिपोर्ट गलत आती है तो उसका सीधा असर मरीज के उपचार और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
दवा लेने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा, बाइक भी तोड़ी
September 16, 2026
लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे दबंग, महिला समेत पांच से मारपीट का आरोप
September 16, 2026
घर में घुसकर महिला से मारपीट, बीच-बचाव करने आए चार लोग भी घायल
September 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
दवा लेने जा रहे युवक को रास्ते
September 16, 2026
लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे दबंग, महिला
September 16, 2026
घर में घुसकर महिला से मारपीट, बीच-बचाव
September 16, 2026
पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों
September 16, 2026
19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने
September 16, 2026
मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर चाकू और
September 16, 2026
मुरसान में दो बोरे संदिग्ध मांस मिलने
September 16, 2026
Weather
Hathras
9:57 pm,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




