Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 सितम्बर। आबकारी विभाग की टीम ने सादाबाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आबकारी टीम द्वारा सहपऊ, मानिकपुर, मड़ाका, कुरसंडा, नगला मांधाता, नगला सिस्ता, नगला कंचन और सादाबाद चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मदिरा दुकानों का अचानक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया और अभिलेखों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को POS मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री दर्ज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग द्वारा दुकानों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी टीम द्वारा हाथरस-आगरा बॉर्डर स्थित बरोस टोल पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए अवैध मदिरा के परिवहन पर निगरानी रखी। पूरी कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद मय आबकारी स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page