Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 सितम्बर। हाथरस जंक्शन के भोपतपुर बिजलीघर से रात के समय लगातार बिजली कटौती किए जाने से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में दो-दो घंटे के अंतराल में कुल करीब छह घंटे बिजली गुल हो रही है। गर्मी के मौसम में लंबी कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली कटौती के चलते लोगों को गर्मी के साथ मच्छरों की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बिजली नहीं रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं अंधेरे के कारण चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब बिजलीघर पर कटौती को लेकर जानकारी की जाती है तो वहां से बताया जाता है कि ऊपर से ही विद्युत कटौती की जा रही है। लोगों के अनुसार रात में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। हाथरस जंक्शन निवासी निक्की देवी, देवनगर निवासी राहुल, देवनगर निवासी अज्जू ठाकुर, प्रमोद, देवनगर निवासी गोलू और रामपुर निवासी विजेंद्र ने ‘हमारा हाथरस’ के माध्यम से अपनी समस्या सामने रखी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से रात के समय हो रही कटौती की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने और विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page