Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 सितम्बर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार देर रात एक युवक और किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन और साथी उन्हें उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवक सोमवार रात शराब पीकर घर पहुंचा था। घर में किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर उसके साथियों को इसकी जानकारी हुई। वे उसे उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में परिवार की ओर से फिलहाल अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, सासनी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने भी सोमवार रात किसी कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन क्यों किया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी घटना की वजह के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page