Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 सितम्बर। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी की अध्यक्षता में पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत सहायक व्यक्तियों की सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय सहयोगात्मक व्यक्तियों एवं हितधारकों के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोक्सो अधिनियम एवं पोक्सो नियमों के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं एवं प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सहायक व्यक्तियों के कार्य में आने वाली चुनौतियों, कमियों तथा अच्छी प्रथाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के एजेंडे के तहत पंजीकरण, पोक्सो अधिनियम के तहत मामले की प्रक्रिया एवं वर्तमान चरण, बच्चों और उनके परिवारों की अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा हुई।

बैठक में बच्चों से जुड़े मामलों में विभिन्न हितधारकों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर भी मंथन किया गया। साथ ही परिवार एवं सहायक व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अपनाई जाने वाली प्रभावी कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने उपस्थित अधिकारियों से पूर्व बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी भी ली। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीती शर्मा, बेसिक शिक्षा विभाग की प्रतिनिधि शशिबाला, जिला बाल सुरक्षा इकाई से दीपक चौहान, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बविता अग्रवाल, वन स्टॉप सेंटर की संचालिका मनीषा भारद्वाज, बाल हेल्पलाइन से नितिन, सहायक व्यक्ति भानू प्रताप सिंह सहित विशेष किशोर पुलिस इकाई के नामित उपनिरीक्षक एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/उपनिरीक्षक विनोद कुमार, थाना सादाबाद से प्रमोद कुमार, थाना कोतवाली नगर से भूपेन्द्र सिंह तथा महिला थाना से धर्मेन्द्र गौतम उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page